फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Renovation work of Market Committee warehouse started at Pundri at a cost of Rs 1.78 crore.

Kaithal News: पूंडरी में मार्केट कमेटी गोदाम का 1.78 करोड़ से नवीनीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of Market Committee warehouse started at Pundri at a cost of Rs 1.78 crore.
पूंडरी। कैथल-करनाल रोड स्थित मार्केट कमेटी गोदाम के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ विधायक सतपाल जांबा ने किया। लगभग एक करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत गोदाम की छत की मरम्मत, परिसर की सड़क सुधार, चारदीवारी निर्माण तथा कार्यालय की रिपेयर जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा मंडी क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करना आवश्यक है, ताकि किसानों की उपज सुरक्षित रहे और कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चल सके। यह नवीनीकरण कार्य मंडी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से न केवल भंडारण व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि मंडी परिसर में सुगमता और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed