फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Renovation of the lake at Suryakund Dera located at Mata Gate will happen soon.

Kaithal News: जल्द होगा माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे पर सरोवर का जीर्णोद्धार

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Renovation of the lake at Suryakund Dera located at Mata Gate will happen soon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले पांच साल से लंबित सूर्यकुंड डेरे के सरोवर का अब जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। जीर्णोद्धार के लिए अब करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद सरकार की ओर से बजट जारी करने के बाद निविदा सूचना जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

वर्ष 2019 से यह कार्य लंबित है। अब पांच साल के बाद इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके निर्माण कार्य के लिए अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को जिम्मा सौंपा है। सूर्यकुंड डेरे के सरोवर पर घाट व शौचालयों का निर्माण होना है। इसके लिए वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री की घोषणा में इस कार्य को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इसके लिए शहरी एवं स्थानीय विभाग को पहले बजट देने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इस पर कोई निर्माण कार्य शुरू हो पाया था। अब डेरे के महंत की अपील पर सरकार ने इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र पर दो दिन लगता है मेला, पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु ः मंदिर के महंत रमनपुरी ने बताया कि सूर्यकुंड मंदिर परिसर में बने काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर दो दिन मेला लगता है। इस दो दिवसीय मेले में उत्तर भारत में स्थित हरियाणा दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और यूपी से लाखों श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।

इस समय में श्रद्धालुओं के लिए इस सरोवर में स्नान के लिए पानी का प्रबंध किया जाता है। इस कारण ही मंदिर परिसर में सरोवर में श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए घाट की जरूरत पड़ती है। यहां पर महिला घाट न होने के कारण महिलाओं को भी स्नान की सुविधा नहीं मिल पाती है। इस समय इन घाटों की हालत भी खराब हो चुकी है। सरकार के निवेदन है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाए।


पहले वर्ष 2018 के अंत में हुई थी घोषणा ः सूर्यकुंड मंदिर परिसर में घाट और शौचालय बनाने की घोषणा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 के अंत में हुई थी। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बावजूद सूर्यकुंड मंदिर परिसर में घाट व शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। महंत रमनपुरी ने बताया कि अब प्रशासन से जानकारी मिली है इसके निर्माण को लेकर फिर से प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर सरकार की मंजूरी मिलते ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed