फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief: Only one case of corona found

मंगलवार को कोरोना का महज एक नया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Relief: Only one case of corona found
कैथल। मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक केस सामने आया। साथ ही 14 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना महामारी को मात दी। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 116 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों में से 91 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक का एल्केमिस्ट पंचकूला, दो मरीजों का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ में 10, सिग्नस अस्पताल में चार, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पांच, जीआईएमएस अस्पताल हिसार में एक मरीज, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 1 मरीज का इलाज चल रहा है। जिले में 14 हजार 151 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 665 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.6 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है और डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12235 लोगों में से 12136 ठीक हो चुके हैं। कैथल में अब तक 16 लाख 11 हजार 439 लोगों का टीकाकरण किया गया है। मंगलवार को 6097 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed