{"_id":"67914c9a2c83dcd3230a8f10","slug":"relief-from-sunlight-chances-of-clear-weather-for-10-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566102-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप से राहत, 10 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप से राहत, 10 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार
Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बुधवार की सुबह का आगाज धूप से हुआ। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। अब अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर कोहरा न छाने से वाहन सवारों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 10 दिन तक मौसम साफ रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवाएं भी नहीं चलीं, जिससे लोगों को ठंड के मौसम से राहत मिली है। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। ऐसे में मौसम परिवर्तन होने के बाद मैदानी इलाकों में धूप खिल रही है और कोहरा भी नहीं छा रहा है। इस मौसम में अभी तक गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। सब्जियों के लिए भी यह मौसम लाभकारी है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर बारिश की चेतावनी भी दी है लेकिन कैथल में फिलहाल मौसम साफ रहने से ठंड में राहत रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।