फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from rain in the morning, humidity in the evening troubled

Kaithal News: सुबह बारिश से राहत, शाम को उमस ने सताया

Sun, 03 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain in the morning, humidity in the evening troubled
25 कैथल। बारिश में पिहोवा से गुजरते वाहन सवार। संवाद - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश ने जहां लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दी, वहीं शाम होते-होते बढ़ी उमस ने फिर से परेशान कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से सड़कों पर जलभराव ः बारिश के चलते शहर के मुख्य बाजार, कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। पुराना बस स्टैंड, प्रताप गेट, माता गेट, रेलवे रोड जैसे क्षेत्रों में कीचड़ और पानी भरने से राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दुकानों के आगे पानी जमा हो जाने से व्यापार पर भी असर पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही घट गई है।

प्रशासन पर उठे सवाल ः स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारिश से राहत जरूर मिली, लेकिन जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। समय रहते नाली सफाई और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न किया गया तो आगामी दिनों में स्थिति और भी बदतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के दामों पर पड़ेगा असर ः कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश का सीधा असर फल-सब्जियों की आपूर्ति पर पड़ेगा, जिससे उनके दामों में बढ़ोतरी संभव है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 4 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद तो है, लेकिन जलभराव की स्थिति चिंता बढ़ा रही है।

25 कैथल। बारिश में पिहोवा से गुजरते वाहन सवार। संवाद

25 कैथल। बारिश में पिहोवा से गुजरते वाहन सवार। संवाद- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed