{"_id":"67410e2c9366beaf1c01c5c4","slug":"registry-of-lal-dora-land-handed-over-to-275-people-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124235-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 275 लोगों को लाल डोरा जमीन की सौंपी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 275 लोगों को लाल डोरा जमीन की सौंपी रजिस्ट्री
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की ओर से लाल डोरा जमीन के भू-मालिकों को रजिस्ट्री वितरित करने के लिए शुक्रवार को भाई उदय सिंह किला परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ और नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने 275 लोगों को रजिस्ट्री वितरित की। बता दें कि इससे पहले 25 लोगों को रजिस्ट्री वितरित की जा चुकी है। जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि पहले लाल डोरे के दायरे में रहने वाले लोगों के पास मकान और प्लाॅट तो थे लेकिन उनके मालिकाना हक का कोई दस्तावेज उनके पास नहीं था। इस कारण वे अपने मकान और प्लाॅट काे न तो किसी को बेच सकते थे और न ही खरीद सकते थे।
इसके अलावा अगर उन्हें अपने प्लाॅट पर कोई लोन लेना हो वो ले सकते थे। कैथल शहर की बात करें तो ऐसे 8500 परिवार हैं, जिनको मालिकाना हक भाजपा सरकार की ओर से दिया जाएगा। मुनीष ने कहा कि इस समस्या से सभी परेशान थे। भाजपा सरकार ने उनकी समस्या को देखते हुए उन्हें उनकी जमीन का मालिकाना हक देने का फैसला लिया था, अब सभी को जमीन की रजिस्ट्री वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि आज रजिस्ट्री के अलावा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लोगों को किश्तें पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट भी सौंपे गए हैं। रजिस्ट्री व सर्टिफिकेट पाने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी भी देखी गई।
सभी लाभार्थियों ने स्वामित्व पत्र मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी धन्यवाद किया। गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को देखते हुए नीतियां बनाई है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन सीमा देवी, जिला महामंत्री सुरेश, प्रवीन, पूर्व चेयरमैन यशपाल, पार्षद राज, पार्षद रिंकू, रोहन मित्तल, प्रवेश शर्मा, दीपक शर्मा, रजत थरेजा,बलराज उझाना सहित अन्य सैंकड़ों लाभार्थी मौजूद थे।
अध्यक्ष ने दी सुरजेवाला को नसीहत
नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से विधानसभा में रखी गई अपनी समस्या पर उन्हें झूठा बताया और कहा कि आदित्य सुरजेवाला ने विधानसभा में झूठ से शुरूआत की है।
सुरजेवाला ने विधानसभा में कहा कि कैथल शहर के 16 वार्डों में पिछले दो वर्ष में कोई काम नहीं हुआ है। सुरभि ने कहा कि आदित्य पहले घर से बाहर निकलकर देखें, तभी उन्हें विकास दिखाई देगा। सुरभि गर्ग ने आदित्य को कहा कि अगर वे कैथल के विकास में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो वे मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास जाएं और शहर के विकास के लिए ग्रांट लेकर आएं।