फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Register to take part in the cyclothon

Kaithal News: साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए कराएं पंजीकरण

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Register to take part in the cyclothon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पांच अप्रैल से साइक्लोथॉन एडिशन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

गौरतलब है कि यह यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। मुख्य रूप से उन गांव व कस्बों को कवर करेगी, जहां नशे का ज्यादा प्रभाव है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है। बताया कि यात्रा का समापन सिरसा जिले में 27 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


इस यात्रा में भाग लेने के लिए वेबसाइट https://uday.haryana.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएं। डीसी ने कहा कि कैथल में यह साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी। प्रारंभिक रूट प्लान के अनुसार साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को जिले में ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने सभी स्कूल, कॉलेजों, एनजीओ, केमिस्ट एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, एंटी नारकोटिक्स टीम, ड्रग फ्री गांव के सरपंचों आदि को इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed