फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Register for Yoga Day by giving a missed call: Dr. Shakuntala

मिस कॉल से करवाएं योग दिवस के लिए पंजीकरण : डॉ. शकुंतला

Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Register for Yoga Day by giving a missed call: Dr. Shakuntala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा के सभागार में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयुष विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने आमजन से अपील की कि वे 95011-31800 नंबर पर मिस कॉल कर योग दिवस कार्यक्रम हेतु अपना निःशुल्क पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन


व्यापक योगाभ्यास और प्रशिक्षण सत्र आयोजित ः योग विशेषज्ञ एचएस हुड्डा ने उपस्थितजन को योगाभ्यास करवाया गया। इस दौरान विरेंद्र आर्य, सतीश, रेखा देवी की देखरेख में योग डेमोस्ट्रेशन भी हुआ, जिसमें जोड़ों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम और आसनों पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र कुमार, जिला योग समन्वयक ने की। उन्होंने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का संचालन भी किया।

डॉ. शकुंतला दहिया ने योग के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि हाईपर टेंशन से राहत के लिए: शीतली, भ्रामरी, चंद्र भेदी व डीप ब्रीथिंग अत्यंत प्रभावी हैं।


मधुमेह नियंत्रित करने के लिए मंडूकासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, पवनमुक्तासन व कपालभाति के माध्यम से प्राकृतिक इंसुलिन स्राव को बढ़ाया जा सकता है। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल सहित सभी ब्लॉक स्तर की सीएचसी व पीएचसी में आयुष योग सहायकों की निगरानी में 6 जून से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये आगामी 17 जून तक चलेंगे।

शारीरिक अभ्यास में शामिल आसनों से लाभ



n
सूक्ष्म व्यायाम : गर्दन संचालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन

n
खड़े होकर किए जाने वाले : ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन

n
बैठ और लेटकर किए जाने वाले योगाभ्यास: वक्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन

n
प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी n
ध्यान: सामान्य ध्यान तकनीकें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed