फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Register for moong seeds by April 20

Kaithal News: मूंग के बीज के लिए 20 अप्रैल तक करवाएं पंजीकरण

Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Register for moong seeds by April 20

विज्ञापन
कैथल। कृषि विभाग की ओर से 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह बीज प्राप्त करने के लिए 25 प्रतिशत राशि किसान को जमा करवानी होगी। बीज के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट एग्री हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 20 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि पंजीकृत किसान हरियाणा बीज विकास निगम के बिकी केंद्र पर अधिकतम तीन एकड़ का बीज प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान यदि खेत में मूंग की बिजाई नहीं मिली तो किसान को 75 प्रतिशत अनुदान राशि जमा करवानी होगी। ऐसा नहीं करने पर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर भूमि का कृषि विभाग की स्कीमों का लाभ एक वर्ष तक प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed