{"_id":"673cea3b7a30bd92f20090d6","slug":"red-entry-against-six-farmers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-523105-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह किसानों के खिलाफ रेड एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह किसानों के खिलाफ रेड एंट्री
Wed, 20 Nov 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पराली जलाने के मामलों पर हो रही बढ़ोतरी के बीच जिला प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। अब कृषि विभाग ने मंगलवार को भी छह नए किसानों के खिलाफ रेड एंट्री की है। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 134 किसानों के नाम रेड एंट्री दर्ज कर ली है। यह रेड एंट्री मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। अब ये किसान आगामी सीजन में एमएसपी पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। वहीं, जिले में पराली जलाने के मामलों पर रोक लगने लगी है। सोमवार को जिले में कोई नया पराली जलाने का मामला सामने नहीं आया। जिले में अब तक 186 स्थानों पर धान के अवशेष जलाए गए। जिससे हवा में धुंआ मिला और प्रदूषण बढ़ रहा है। संवाद