{"_id":"66ac30678fb630bf5c0421a7","slug":"ravis-body-will-soon-come-to-india-from-russia-kaithal-news-c-245-1-kht1001-119444-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जल्द रूस से भारत आएगा रवि का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जल्द रूस से भारत आएगा रवि का शव
विज्ञापन
- रवि के पिता का डीएनए टेस्ट करवा दूतावास पहुंचाई रिपोर्ट
- राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत के मटौर गांव निवासी रवि मौण का शव जल्द ही भारत आएगा। इसे लेकर रवि के पिता ने डीएनए टेस्ट करवा रिपोर्ट भारतीय दूतावास में पहुंचा दी है।
रोजगार की तलाश में पिछले साल ही मटौर गांव के छह युवा लाखों रुपये देकर एजेंट के माध्यम से रूस गए थे। उस समय उन्हें सेना का सामान लोड करने का काम देने के नाम पर यूक्रेन-रूस युद्ध में धकेल दिया था। चार दिन पहले ही गांव निवासी रवि मौण की मौत की सूचना दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को मिली थी।
उस समय रवि की मां की डीएनए रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रवि की मां की पहले से मृत्यु होने के बाद उसके भाई अनिल ने रिपोर्ट देने की दावा पेश किया था। परंतु दूतावास ने फिर उनके पिता की डीएनए रिपोर्ट मांगी। अब उनके पिता की ओर से यह डीएनए रिपोर्ट दे दी है।
इस मामले में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सरकार को फिर से घेरा है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी का भयंकर आलम इस बात का सबूत है कि आज हरियाणा का युवा जमीन बेचकर विदेशों में जाने को मजबूर है। एजेंटों के चक्कर में फंसकर विदेशों में मौत का ग्रास बन रहे हैं। सांसद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखते हुए उन्हें सकुशल भारत लाने की अपील भी की थी।