फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ravana felled by Shri Ram's arrow; Ramlila grounds resound with cheers.

Kaithal News: श्रीराम के बाण से रावण ढेर, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ravana felled by Shri Ram's arrow; Ramlila grounds resound with cheers.
सीवन में रामलीला के अंतिम मंचन के दौरान अपने किरदार का अभिनय करते कलाकार। संवाद
सीवन। जय मां बाहरवाली रंगमंच क्लब की ओर से आयोजित रात्रि रामलीला का अंतिम मंचन बुधवार रात भावपूर्ण और रोमांचक प्रसंगों के साथ संपन्न हुआ। मंचन के दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने, हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटने, मेघनाथ और कुंभकर्ण वध और अंत में रावण वध के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। मेघनाथ के शक्तिबाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य देखकर श्रीराम की चिंता और व्याकुलता को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटने का प्रसंग दिखाया गया। इस दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मेघनाथ और कुंभकर्ण के वध के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन


--------रामलीला के अंतिम चरण में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध दिखाया गया। श्रीराम के बाण लगते ही रावण के धराशायी होने पर दर्शकों ने जमकर जयकारे लगाए। रावण वध के माध्यम से धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश दिया गया। इसके बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने, स्वागत और राजतिलक का दृश्य प्रस्तुत कर रामलीला का भव्य समापन किया गया। कार्यक्रम में देशराज सैनी, छोटा सैनी, फुली सैनी, प्रदीप सैनी, शारदा चौधरी और शुभम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर फूलचंद कश्यप, जगदीश सैनी, शिवलाल सैनी, बिट्टू सैनी, अमन सैनी, सुनील सैनी, रामप्रकाश सैनी, रोशन सैनी, दीपक सैनी, वीरभान सैनी, राजीव सैनी, पवन सैनी, सुरेश सैनी, सिंदर सैनी, सन्नी सैनी, सतीश सैनी, नरेश सैनी, रमन सैनी और भान सैनी सहित क्लब सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सीवन में रामलीला के अंतिम मंचन के दौरान अपने किरदार का अभिनय करते कलाकार। संवाद

सीवन में रामलीला के अंतिम मंचन के दौरान अपने किरदार का अभिनय करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed