फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ration of three depot operators stopped after finding irregularities

Kaithal News: गड़बड़ी मिलने पर तीन डिपो संचालकों का राशन रोका

Sat, 08 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ration of three depot operators stopped after finding irregularities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करीब एक हफ्ते निरीक्षण के दौरान तीन डिपो धारकों के यहां मिली अनियमितताओं के आधार पर उनकी राशन आपूर्ति निलंबित कर दी गई है। यह जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने दी। उन्होंने बताया कि एक डिपोधारक पर केस दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बीती 31 जनवरी को पूंडरी केंद्र पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी ने पाई गांव के डिपो धारक सुरेश व दया प्रकाश के डिपो का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान सुरेश कुमार डिपो धारक के पास 18.50 क्विंटल गेहूं कम और 25 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए उसके राशन डिपो की आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निलंबित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी पूंडरी को डिपो धारक सुरेश कुमार गांव पाई के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दूसरे डिपो धारक दया प्रकाश

गांव पाई का डिपो बंद पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसके राशन डिपो की आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निलंबित कर दी गई।

इसके अतिरिक्त सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, कलायत ने विजय कुमार डिपो धारक गांव बात्ता के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर उसके राशन डिपो की आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निलंबित कर दी है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि जिले के सभी डिपो धारकों के पास फरवरी माह का गेहूं पहुंच गया है। लाभार्थी डिपो धारकों से उसे प्राप्त कर


सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाभार्थी को राशन प्राप्त होने के संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित कैथल, कलायत, चीका, ढांड, पूंडरी, सीवन व राजौंद क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक/उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, कैथल या मुख्यालय पर उपस्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 या 1967 बीएसएनएल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed