{"_id":"66eb657828897f4a0b063c34","slug":"rasina-school-players-performed-brilliantly-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478836-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रसीना स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रसीना स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Thu, 19 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसीना के खिलाडि़यों ने राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 14 से 16 सितंबर तक करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जगह बनाई है।
स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। स्कूल के पीटीआई सुभाष चंद ने बताया कि स्कूल की छात्रा चांदनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर हर्डल रेस अंडर-17 में दूसरा स्थान हासिल किया। पलक, नैंसी व मनप्रीत ने चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में पांचवीं तथा चांदनी, बिट्टू व मनप्रीत ने चार गुणा 100 रिले रेस में चौथा स्थान हासिल किया। तनीषा ने अंडर 17 में 100 मीटर हर्डल में छठा स्थान हासिल किया।