फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rare yoga is being formed on Guru Purnima, do sadhana and meditation

Kaithal News: गुरु पूर्णिमा को बन रहे दुर्लभ योग, करें साधना और ध्यान

Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Rare yoga is being formed on Guru Purnima, do sadhana and meditation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गुरु पूर्णिमा को गुरु उपदेश को ग्रहण करने का महत्वपूर्ण समय होता है। इस बार गुरु पूर्णिमा तिथि पर लोगों में असमंजस है। इस बारे में पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 21 को मनाया जाएगा। इस दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। आत्म कल्याण के लिए साधना और ध्यान करने के साथ गुरु की पूजा करें।

शांडिल्य के अनुसार, धर्म पुराणों की मानें तो आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था और उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास न केवल महाभारत के बल्कि हिंदू धर्म के चारों वेदों के भी रचनाकार थे। इसलिए उन्हें दुनिया का पहला गुरु कहा गया है और गुरु पूर्णिमा के दिन उकना विधि-विधान से पूजन किया जाता है।
विज्ञापन


शांडिल्य ने बताया की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई शाम पांच बजकर 59 मिनट पर होगी। तिथि का समापन अगले दिन 21 जुलाई को शाम 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। शुक्ल पक्ष में उदया तिथि का महत्व ज्यादा रहता है। इस तिथि के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को है इसलिए गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाया जाएगा। 21 जुलाई को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 37 मिनट रहेगा और सूर्यास्त का समय शाम सात बजकर 18 मिनट रहेगा। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 38 मिनट रहेगी। गुरु पूर्णिमा का व्रत तो 21 को रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांडिल्य ने बताया कि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग, विषकुंभ योग का निर्माण होगा जो बेहद शुभ माने जाते हैं। इस साल इन शुभ योग के संयोग में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्नान दान बेहद खास माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed