{"_id":"ac1b935a87250e78dd9926453ec480f7","slug":"rape-from-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि राजौंद के सौंगरी गांव निवासी अमन उसे 25 जुलाई को शांदी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। तितरम थाना प्रभारी व जांच अधिकारी एएसआई रेखा रानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन