फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rani Punia raised the flag in women's pro boxing in Bengaluru

Kaithal News: रानी पुनिया ने बेंगलुरु में महिला प्रो बॉक्सिंग में लहराया परचम

Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rani Punia raised the flag in women's pro boxing in Bengaluru
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। बेंगलुरु में आयोजित महिला प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उपमंडल गुहला के गांव भागल की मुक्केबाज रानी पुनिया ने स्वर्ण पदक जीता। जिले में पहुंचने पर चीका शहर से गांव भागल तक उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 26 वर्षीय रानी पुनिया का मुकाबला चार राउंड के फाइनल मुकाबले में दुबई की बॉक्सर एलेक्जेंड्रा सितानीकोवा से हुआ। जिसमें रानी पुनिया ने चौथे राउंड में बॉक्सर को तकनीकी नॉकआउट से 5 -0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


यह जानकारी कोच विजय हुड्डा, अमरजीत व सूरज ने दी। उन्होंने बताया कि गत 17 से 18 मई तक बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें ऑस्ट्रेलिया, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, मंगोलिया, ईरान, कंबोडिया, मलेशिया, मॉरीशस, रूस कोरिया देश के साथ रानी पुनिया भारतीय मुक्केबाज ने भाग लिया। 66 किग्रा भार वर्ग में रानी पुनिया का मुकाबला दुबई की एलेक्जेंड्रा सितानीकोवा से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी पुनिया ने फाइनल में दुबई की एलेक्जेंड्रा सितानीकोवा राष्ट्रीय चैंपियन को हराया। कोच ने कहा कि पांच साल के कॅरिअर के साथ रानी पुनिया ने भारत में मुक्केबाजी में कई मुकाबले जीते हैं। मुक्केबाजी में उनका प्रदर्शन और अनुभव बहुत अच्छा है। उसने स्कूल स्तर से मुक्केबाजी की शुरुआत की।

राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कई टूर्नामेंट में भाग लिया। निरंतर प्रशिक्षण और निरंतर प्रयास सुमित का मंत्र रहा है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कोच से प्रशिक्षण लिया है।


रानी की जीत पर गांव के पूर्व सरपंच नरसिंह पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी रानी पुनिया को गांव की तरफ से सवा लाख रुपये तथा तीनों कोच और उसके मां-बाप को 5100- 5100 दिए। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने रानी पुनिया का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed