फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ranga becomes head of depot union

Kaithal News: रंगा बने डिपो यूनियन के प्रधान

Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ranga becomes head of depot union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन कैथल डिपो की बैठक मंगलवार को वर्कशॉप स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इस मौके पर गठित नई कार्यकारिणी में राजीव रंगा को प्रधान नियुक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य प्रधान बलवंत सिंह ने की मीटिंग का संचालन राज्य महासचिव संदीप बौद्ध ने किया। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के द्वारा कैथल डिपो में हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन की नई इकाई गठित की गई। इसमें सचिव नरेश बढ़ सीकरी, कैशियर वीरभान, वरिष्ठ उप प्रधान देवेंद्र नगर, उप प्रधान ओमप्रकाश व सुरेश कुमार, प्रेस सचिव अमन कुमार, ऑडिटर सुनील कुमार, कार्यालय सचिव राजेंद्र कुमार, सलाहकार पवन कुमार बानी सिंह व सुखदेव सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन


राज्य महासचिव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में किसी भी अनुसूचित जाति कर्मचारियों के साथ जातीय शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार परिवहन विभाग में नई बसें बढ़ाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राज्य सचिव गुरदास सिरोही, राज्य प्रेस सचिव सुरेश कुमार, कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान राज कपूर, पूर्व प्रधान आनंद संघन, राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed