{"_id":"6780266890e1262f4f06b4d6","slug":"randomization-done-for-control-unit-ballot-unit-and-polling-parties-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557305-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व पोलिंग पार्टियों का करवाया रेंडेमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व पोलिंग पार्टियों का करवाया रेंडेमाइजेशन
Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के तहत वीरवार को लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में पहला रेंडेमाइजेशन करवाया गया। इसकी अध्यक्षता डीसी प्रीति ने की। इस दौरान गुहला वार्ड नंबर 20, कांगथली वार्ड नंबर 21 और कैथल वार्ड नंबर 22 के लिए 58 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और पोलिंग पार्टियों का रेंडेमाइजेशन किया गया।
गौरतलब है कि तीनों वार्डाें में चुनाव के तहत 35 बूथ बनाएं गए हैं। इस अवसर पर डीसी प्रीति ने बताया कि एचएसजीएमसी चुनावों के तहत गुहला वार्ड नंबर 20 में सात बूथ बनाए गए हैं, जिनको 13 बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट अलॉट की गई। कांगथली वार्ड नंबर 21 के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं, जिनको 20 बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट, कैथल वार्ड नंबर 22 के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं, जिनको 25 बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट अलाॅट की गई है।
इसके अलावा पोलिंग पार्टियों का भी रेंडेमाइजशन किया गया। बताया कि आगामी 15 जनवरी को सुबह 10 बजे आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में पोलिंग पार्टियों को मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने सभी चुनाव अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। चुनाव अधिकारी स्वयं की देखरेख में प्रशिक्षण दें, ताकि कर्मचारियों को मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। रिजर्व में रखी गई ईवीएम सहित मतदान के दिन मतगणना के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर मतगणना के समय विशेष रूप से र्प्याप्त सख्या में सुरक्षा बल बूथों पर तैनात रहें। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार, अजय कुमार, एचएसवीपी कार्यकारी अधिकारी वकील अहमद के अलावा उम्मीदवार प्रतिनिधियों में गुरदीप्त सिंह, कुलसतिंद्र पाल सिंह, ज्ञानी बुटा सिंह, फतेह सिंह, यादवेंद्र सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।