फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Randeep Surjewala slams BJP on Flood Situation

हरियाणा में बाढ़ का संकट: रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर बोला हमला, राहत पैकेज की मांग

Mon, 01 Sep 2025 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

हरियाणा में बाढ़ के संकट के बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा राज्य में लोगों पर आपदा आई हुई। वहीं, भाजपा सरकार  चुटकुले सुनाने और ठहाके लगाने में मस्त है।

विज्ञापन
Randeep Surjewala slams BJP on Flood Situation
रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस महासचिव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भारी बारिश और नदियों के उफान ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यमुना, घग्गर और अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने से हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, फसलें तबाह हो गई हैं। इस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की सरकार और केंद्र सरकार पर बाढ़ प्रबंधन में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। कैथल से प्रेस बयान जारी करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी सरकार चुटकुले सुनाने और ठहाके लगाने में मस्त है, जबकि हरियाणा की जनता बाढ़ की मार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है?

विज्ञापन


उफान पर नदियां 

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यमुना, घग्गर, और टांगरी नदियों के उफान ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार और जींद जैसे जिलों में भयावह स्थिति पैदा कर दी है। करीब तीन लाख एकड़ में फैली धान, गन्ना और अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी के उफान से 10 हजार लोग प्रभावित हुए, कैथल में एक हजार एकड़ और रोहतक में 1200 एकड़ फसलें डूब गईं। हिसार में 57 गांवों की 80,190 एकड़ और जींद में दो हजार एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं। कैथल के गुहला-चीका में घग्गर के तटबंध टूटने से छह गांवों में घग्गर का पानी आ गया है। जबकि रोहतक में एनएच-एक पर दो फीट पानी जमा होने से 60 गांवों का संपर्क टूट गया।

विज्ञापन

 

सीएम सैनी पर बोला हमला 

रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार की निष्क्रियता पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी चुटकुले सुनाने और हंसी-मजाक में व्यस्त हैं, जबकि हरियाणा की जनता बाढ़ की त्रासदी से जूझ रही है। बाढ़ की चेतावनी के बावजूद नदियों और नालों की सफाई समय पर नहीं हुई। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की जानकारी पहले से थी, लेकिन प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी करने में कोताही बरती। नतीजा, गांवों में पानी घुस गया और लोग अपनी जान-माल बचाने के लिए भटक रहे हैं। 

सुरजेवाला ने ड्रेनेज सिस्टम के चरमराने और तटबंधों की कमजोरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बीजेपी सरकार ने तटबंधों को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हर मानसून में हरियाणा को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है, और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। क्या यह जनता के साथ विश्वासघात नहीं है? 

सुरजेवाला ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित किसानों को तुरंत 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों में समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री नायब सैनी को अब चुटकुलों से बाहर निकलकर जनता की सुध लेनी चाहिए। केंद्र सरकार हरियाणा के लिए विशेष बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा करे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बाढ़ का खतरा: नदी किनारे गांवों में करवाई गई मुनादी, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है पानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed