{"_id":"6994c616a2a4cb9e030b7d5e","slug":"raman-preet-in-piece-to-camera-amrit-kaur-in-reel-making-first-kaithal-news-c-245-1-kn11005-145231-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीस टू कैमरा में रमन प्रीत, रील बनाने में अमृत कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीस टू कैमरा में रमन प्रीत, रील बनाने में अमृत कौर प्रथम
Wed, 18 Feb 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
मीडिया फेस्ट कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चीका के जनसंचार विभाग की ओर से मंगलवार को कॉलेज परिसर में मीडिया फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। पीस टू कैमरा प्रतियोगिता में जनसंचार विभाग की छात्रा रमन प्रीत ने अपने आत्मविश्वासपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से प्रथम स्थान हासिल किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की छात्रा अमृत कौर अव्वल रहीं।
उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता के बल पर बाजी मारी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और तकनीकी कौशल को मंच प्रदान करना था।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मोर ने विभाग में पहुंचकर की। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मीडिया के क्षेत्र में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत होने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. अमरदीप ने साझा की। उन्होंने बताया कि मीडिया फेस्ट का उद्देश्य छात्राओं को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की विभिन्न विधाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है। मंच संचालन प्रो. कुलदीप ने प्रभावशाली शैली में किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में प्रो. कवल जीत ने अतिथियों, प्राध्यापकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने मीडिया जगत की बारीकियों को सीखा और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. लक्की शर्मा मौजूद रहे। विभाग में पहुंचने पर प्रो. मनीष गोयल और डॉ. भारती बत्रा ने प्राचार्य का स्वागत किया।
छह विधाओं में हुआ कड़ा मुकाबला
मीडिया फेस्ट के अंतर्गत कुल छह अलग-अलग प्रतियोगिताएं फोटोग्राफी, रील मेकिंग, हेडलाइन राइटिंग, स्लोगन राइटिंग, पीस टू कैमरा और फोटो कैप्शन राइटिंगआयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।