फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rally organized on admission festival in primary school

Kaithal News: प्राथमिक स्कूल में प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rally organized on admission festival in primary school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बड़सीकरी कलां गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल में प्रवेश उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अध्यापक रणधीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के दौरान “गली-गली से आओ, बच्चों स्कूल चलें”, “शिक्षा है सबका अधिकार, पढ़कर करेंगे अपना उद्धार” और “बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा सबका अधिकार” जैसे नारों की गूंज पूरे गांव में सुनाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मुकेश जांगड़ा ने बताया कि बड़सीकरी कलां का संस्कृति मॉडल स्कूल जिला कैथल में शिक्षा व स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि पहली से पांचवीं कक्षा तक बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाती है और अनुभवी स्टाफ समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। सरपंच अमृत पाल सिंह विर्क ने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने की अपील की। वहीं पूर्व प्रधान प्रवीण राठी और पिंकी भोला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो निजी स्कूलों में मिलती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर राममेहर भौंसले, प्रदीप शर्मा, विनोद कुमार, जयभगवान, राजेंद्र सिंह, नीलम, जगदीप सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र पाल, अनिल बिढाण, पूजा रानी, सुमन, रामभूल सिंह, फौजी कृष्ण धानियां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed