{"_id":"65b2b670ee7cb596340a5c64","slug":"rally-given-message-of-road-safety-kaithal-news-c-18-1-knl1004-313963-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Fri, 26 Jan 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए आरकेएसडी कॉलेज कैथल की एनएसएस इकाइयों ने वीरवार को सड़क सुरक्षा विषय पर रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और सभी कर्मचारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए जागरूक करना था। इस मौके पर लोगों को नशे के दुष्परिणाम भी बताए।
कार्यक्रम में सभी तीन इकाइयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों और जनता में जागरूकता लाने के लिए सड़क सुरक्षा पर कुछ कैचफ्रेज देते हुए परिसर की लंबाई और चौड़ाई में मार्च किया। उन्होंने शपथ ली कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनेंगे और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। रैली के दौरान तख्तियां और पंपलेट प्रदर्शित किए गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय गर्ग एवं डॉ. श्वेता गर्ग ने स्वयंसेवकों को बताया कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें तथा अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
बस स्टैंड पर वाहन चालकों को बताए नशे के दुष्प्रभाव ः नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस की टीम ने बस स्टैंड पर वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। टीम में शामिल इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर सिंह, एचसी सुनील कुमार व चालक संजय दत्त ने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
टीम ने जानकारी दी कि नशा किसी भी व्यक्ति के लिए किसी प्रकार से हितकारी नहीं हो सकता। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज हीनता की दृष्टि से देखता है। इसलिए किसी को किसी प्रकार के नशे की लत में नहीं पडऩा चाहिए। नशा करके वाहन चलाने कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते है, जिस कारण जानमाल की हानि हो जाती है।
कहा कि नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करें। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों पर नशा मुक्ति जागरूकता मुहिम के पोस्टर भी लगाए।