फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajya Sabha MP took stock of wheat procurement arrangements

Kaithal News: राज्यसभा सांसद ने गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP took stock of wheat procurement arrangements
गुहला चीका। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने चीका अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों को जायजा लिया। मंडी में पहुंचने पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्म चंद गर्ग, पूर्व प्रधान जयपाल गर्ग, अशोक गर्ग, मांगे राम जिंदल, राजकुमार जाखौली, सोहन लाल, मलकीत सीड़ा आदि ने सांसद रेखा शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान आढ़तियों ने सांसद के समक्ष मंडी में गेहूं की फसल गिराने को लेकर आ रही समस्या का हल करवाने की मांग रखी। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने सांसद को बताया कि सीजन के दौरान मंडियों में गेहूं गिराने को लेकर स्थान कम पड़ता है ऐसे में प्रशासन गेहूं को मंडियों के साथ साथ शैलरों में गिराने की इजाजत दें। कुलवंत बाजीगर ने सांसद से आग्रह किया कि वे शैलरों में गेहूं गिराने को लेकर उपायुक्त से अनुमति दिलाएं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यदि मंडी एसोसिएशन अपनी शिकायत लिखित में देती है तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का हर संभव हल करवाएंगी। इस दौरान सांसद ने बताया कि आज वे वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर लोगों की राय जानने के लिए चीका आई थी और उन्होंने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के आवास पर कार्यकर्ताओं की राय जानी तो हर एक कार्यकर्ता ने सरकार के इस कदम को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गये वक्फ संशोधन बिल से देश के गरीब मुसलमानों को भला होगा और वक्फ के नाम पर अरबों की जमीन हड़पने वाले नेताओं पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर उनके साथ संजय सैनी, मंडल प्रधान संजीव मित्तल, नंद किशोर शास्त्री, रामकुमार शर्मा, नेत्रपाल शर्मा, निर्भय औलख सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed