{"_id":"67f6d0659dd89daa2b057db4","slug":"rajya-sabha-mp-held-a-meeting-for-bhagat-shiromani-dhanna-bhagat-jayanti-celebration-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130398-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्यसभा सांसद ने भगत शिरोमणी धन्ना भगत जयंती समारोह के लिए ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्यसभा सांसद ने भगत शिरोमणी धन्ना भगत जयंती समारोह के लिए ली बैठक
विज्ञापन
113-कैथल। शिरोमणी धन्ना भगत जयंती समारोह को लेकर बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में पहुंचे र
कैथल। आगामी 20 अप्रैल को भगत शिरोमणि धन्ना की जयंती जींद के उचाना इलाके के पालवां गांव में दाड़न खाप के चबूतरे पर उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह जानकारी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी सरकारी स्तर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में जिला वासी भाग लें।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला इस समारोह के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस उपलक्ष्य में जाट भवन में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जब हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी थी तभी हरियाणा सरकार ने यह एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया था कि समाज को एक अच्छी दिशा देने वाले सभी महापुरुषों, गुरुओं, संतों की जयंती हर वर्ष हरियाणा सरकार की ओर से राज्य स्तर पर मनाई जाएगी।
इसी कड़ी में भगत शिरोमणि धन्ना जी की जयंती आगामी 20 अप्रैल को श्रद्धा, उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। पिछली बार कैथल जिले में भगत शिरोमणि धन्ना की जयंती समारोह में देश के उप राष्ट्रपति और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भगत शिरोमणि धन्ना को श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे। इस बार के समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। दाड़न सर्वजातीय खाप के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से भगत शिरोमणि धन्ना जी की जयंती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति सैनी, अजीत चहल, सुरेश संधू, डाॅ. प्रीतम कौलेखां, कर्मबीर फौजी, संत छविरामदास महाराज, छात्र नेता कृष्ण श्योकंद, जसबीर बैनीवाल, तुषार ढांडा सहित सर्वसमाज से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।