{"_id":"652ee441d80628de37055996","slug":"rajput-community-will-show-strength-through-swabhiman-yatra-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5996-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वाभिमान यात्रा से ताकत दिखाएगा राजपूत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वाभिमान यात्रा से ताकत दिखाएगा राजपूत समाज
Wed, 18 Oct 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र रोड बाईपास पर लगाई सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के अनावरण के मुद्दे पर नाराज राजपूत समाज लगातार आंदोलित है। अब बुधवार को स्वाभिमान यात्रा निकालकर राजपूत समाज अपनी ताकत दिखाएगा। सेक्टर-19 के मैदान में प्रदेश व पूरे उत्तर प्रदेश से एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा समाज के नेताओं ने किया है।
कलायत में 25 अगस्त से राजपूत समाज के लोगों का धरना जारी है। इसके साथ ही राजपूत समाज के लोगों ने राजपूत समाज बाहुल्य गांवों में भाजपा नेताओं का प्रवेश भी बंद किया है। समाज के लोगों का मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखने पर एतराज जताया है। तीन अक्तूबर को पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के आदेशों के बाद इस शब्द को हटाने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने गुर्जर शब्द पर टेप लगा ढका था, लेकिन राजपूत समाज के लोग अभी भी विरोध में हैं।
राजपूत समाज के नेता शलिंद्र राणा ने कहा कि जिला न्यायिक परिसर के पास सेक्टर 19 मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राजपूत समाज के लोगों की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे के बाद यहां पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत क्षत्रिय स्वाभिमान यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके तहत यह यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर करनाल रोड, पिहोवा चौक, ढांड रोड मध्य मार्ग से होकर पहुंचेगी।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर्नल वीर देवेंद्र सिंह व शेर सिंह राणा करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में किसान नेता पूर्ण सिंह, सुखदेव सिंह गोगा माड़ी, महीपाल सिंह मकराणा, करणी सेना के अध्यक्ष बीर प्रताप सिंह राणा, विनोद राणा थंबड़, गुरदीप राणा, प्रमोद राणा, बीरबल राणा, डॉ. संदीप राणा,, अजय प्रताप सिंह और प्रदीप राणा, रविंद्र राणा, राज शेखावत आदि नेता पहुंचेंगे।
प्रकरण ः कैथल में कुरुक्षेत्र बाईपास पर 20 जुलाई को गुर्जर समाज के नेताओं की तरफ से सम्राट माहिर भोज प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके आगे ‘गुर्जर’ शब्द लिखा गया था। इसके बाद से राजपूत समाज के लोगों में रोष है। हालांकि अब इस शब्द पर टेप लगा दिया गया है। इसी वजह से समाज के लोग अभी भी इसका विरोध कर रहे हैं। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया था। इस पर भी समाज के लोग एकजुट हुए हैं।
कुरुक्षेत्र बाईपास रहेगा बंद करनाल रोड से मिलेगा प्रवेश
कैथल। महापंचायत पर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस सतर्क है। करनाल रेंज के आईजी सत्येंद्र गुप्ता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में पहुंचकर डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने राजपूत समाज से शांतिपूर्ण पंचायत का आह्वान किया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोड बाईपास से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
शहर के सभी चौकों पर नाके लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही यदि रूट डायवर्ट करने की जरूरत पड़ी तो व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कुरुक्षेत्र रोड बाईपास की तरफ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ये लोग करनाल रोड की ओर से कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।
आईजी ने राजपूत समाज से अपील करते हुए कहा कि प्रतिमा विवाद मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, वे किसी तरह का जुलूस, प्रदर्शन करें बल्कि शांतिपूर्ण पंचायत करें। चेतावनी दी कि पुलिस कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से कड़ाई से निपटेगी। यदि कोई भी सरकारी कार्यालयों, वाहनों सहित राज्य सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अपना स्वार्थ साधने के लिए अफवाहों के माध्यम शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकते हैं। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। गलत हरकत पर बख्शा न जाएगा। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना सहित सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। संवाद