{"_id":"677ee7509ae3845b27041422","slug":"raised-awareness-against-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-556576-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के खिलाफ किया जागरूक
Thu, 09 Jan 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। कल्लर माजरा गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर नशा मुक्ति के जिला संयोजक डीएसपी कुलदीप बेनीवाल गुहला ने गांव के व्यक्तियों की बैठक में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
चीका थाना प्रभारी सुरेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में गुहला के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल पहुंचे। जिनका पूर्व सरपंच अमरजीत बाजीगर, रामपाल गुरदास, कृष्ण कुमार, निरंजन, बंताराम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि युवाओं की गतिविधियों पर अभिभावक नजर रखें। कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह ठान लेगा कि न तो वह नशा करेगा और न ही आसपास किसी को नशा करने देगा और हर व्यक्ति गांव, गली और मोहल्ला की पूरी जिम्मेदारी लेगा तो समाज नशा मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
लोगों से नशा मुक्ति का आह्वान करते हुए कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनांदोलन में ग्राम पंचायतें और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग आगे आएं, ताकि समाज को पूरी तरह से नशामुक्त किया जा सके। चीका थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने भी लोगों से नशा मुक्त होने का आह्वान किया।