फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain exposed the claims of the administration

बरसात ने खोली प्रशासन के दावों की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the claims of the administration
74-पूंडरी। बारिश के जमा पानी से निकलता वाहन चालक। - फोटो : Kaithal
पूंडरी। क्षेत्र में मानसून से पूर्व की तेज बरसात ने पूंडरी प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शहीद गिरधर लाल आहलुवालिया चौक से त्रिवेणी चौक तक व मुख्य बाजार की सड़कों पर बरसात का पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। कस्बा वासियों शमशेर सिंह, रघबीर सिंह, सतपाल सिंह, मोनू, स्वामी, सुरेश कुमार, सुशील कुमार व कशिश ने बताया कि पूंडरी की यह समस्या काफी वर्षों पुरानी है।
विज्ञापन

हर विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनता रहा है, लेकिन पूंडरी की पानी निकासी की समस्या से निजात किसी ने भी नहीं दिलाई। अव्यवस्थाओं के चलते पूंडरी कस्बे के लोग बरसात होने से खुश कम दुखी ज्यादा दिखाई देते हैं। इसके लिए जिम्मेवार नगरपालिका पूंडरी है। पूंडरी कस्बे के सभी नाले व नालियां गंदगी से अटे पड़े रहते हैं। गुरु ब्रह्मानंद चौक, बस स्टैंड से गिरधर लाल आहलुवालिया चौक, थाना चौक से किसान भवन, किसान भवन के गेट व पूंडरी अनाज मंडी के गेट व बसंती माता के पास भारी मात्रा में गंदा पानी जमा होता है। कस्बावासियों ने प्रशासन से मांग की कि पूंडरी वासियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed