फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   raily

भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, कृषि कानूनों का किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
raily
raily - फोटो : Kaithal
कृ तीन नए कृषि कानूनों के समर्थन में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान भाजपा की समर्थन ट्रैक्टर यात्रा में उमड़ पड़े। राज्यमंत्री कमेलश ढांडा, सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम सहित तमाम भाजपा नेताओं ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जिमखाना क्लब से लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय तक यात्रा निकाल कर तीनों कानूनों को किसान हितैषी बताया और कहा कि विपक्ष गुमराह कर रहा है। स्वयं सांसद नायब सैनी ने ट्रैक्टर चलाया। इसी ट्रैक्टर में राज्यमंत्री कमेलश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित अन्य नेता भी सवार हुए। इसके अलावा अजीत चहल, देवराणा पाड़ला, सरपंच भानपुरा राममेहर सहित कई भाजपा नेता अलग से अपना-अपना ट्रैक्टर चलाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने यात्रा शुभारंभ होने से पूर्व कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए और उनकी आय को दोगुना करने के दृष्टिगत तीन कृषि कानून लागू किएए हैं, जोकि पूरी तरह से किसानों के हितों में हैं। इन बिलों से जहां किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी मिली है, वहीं इन बिलों से किसान की जिंदगी में अभूतपूर्व परिवर्तन होंगे। इन बिलों से प्रदेश के किसान संतुष्ट हैं। विपक्षी दल केवल किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। यात्रा विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज के सामने, छोटू राम चौक, पेहवा चौक से करनाल रोड होते हुए सेक्टर 19 स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंची। विधायक लीला राम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह किया है। आज फिर कांग्रेस देश को गुमराह करने में जुटी है। लोगों को कृषि कानूनों से होने वाले लाभ की जानकारी से वंचित रखकर गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर तुषार ढांडा, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, अजीत चहल, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, हरपाल शर्मा क्योड़क, भाग सिंह खनौदा, रामकुमार नैन, मुकेश जैन, नरेश मित्तल, कृष्ण शर्मा पिलनी, शक्ति सौदा, श्याम लाल कल्याण, सुशीला शर्मा, जंगीर सिसला, मोनू, सुनील, महीपाल राणा, कृष्ण लैलर, बलबीर, खुजान सिंह, नरेश शास्त्री, रामकुमार राणा, लाभ सिंह, सतबीर सिंह, नीरज, अमित संधु, सुखदेव, धर्मपाल, राजेंद्र, दलेल राठी, मिंटू, राम सिंह, पप्पी राठी, शमशेर, विरेंद्र, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed