{"_id":"5d599cc48ebc3e89700683b1","slug":"rahgeeri-people-kaithal-news-rtk5124342106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से नशा रोकने में सहयोग देने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से नशा रोकने में सहयोग देने का आह्वान
विज्ञापन
01-कैथल। घूमे, घूमे रे मेरा घाघरा.............राहगिरी कार्यक्रम में हरियाणावीं प्रस्तुति देती हुई सुपार्
- फोटो : Kaithal
जिला प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कमेटी चौक स्थित हरियाणा शहीद स्मारक के सामने अपनी राहें-अपनी आजादी राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व एसपी विरेंद्र विज ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता को देखकर दर्शकों में भी जोश नजर आया।
एसपी विजेंद्र विज ने कार्यक्रम में जिलेवासियों का आह्वान किया कि सबको मिलकर ड्रग्स जैसे कारोबार को जड़ मूल से समाप्त करना है। नशा व्यक्ति व उसके परिवार को उजाड़ देता है। आजकल युवा नशे की गिरफ्त में ज्यादा आने लगे हैं। इससे निकलना भी काफी मुश्किल है। इससे सामाजिक परिवेश भी खराब होता है। एसपी ने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। समाज के हर वर्ग का दायित्व बनता है कि वे नशे से संबंधित सूचना तुरंत दें और डरें नहीं। पुलिस विभाग द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है।
जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित : एसपी ने लोगों को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखना होगा व पानी की बूंद-बूंद को संचय करना होगा। महिला थाना प्रभारी रेखा ने लड़कियों व महिलाओं का आह्वान किया कि वे तुरंत अपने एंड्रायड मोबाइल पर दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करें व परिवार में अन्य सदस्यों को भी इस एप के बारे में जानकारी दें। पुलिस खुद एप के माध्यम से आपसे संपर्क करेगी और आपको सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा आप 1091 व 100 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। अभिभावक गुड व बैड टच के बारे में भी बच्चों को जागरूक करें। कार्यक्रम की शुरूआत में ही जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक अमले ने अपने भजनों से सबके मन को मोह लिया। प्रसिद्ध कलाकार बलबीर शर्मा ने जम्मू कश्मीर में 370ए व 35ए को खत्म किए जाने पर एक भजन पेश किया। रामचरण शर्मा ने रागिनी के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम : सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल ने गणेश वंदना, हरियाणवी डांस, पंजाबी भंगड़ा व एकल नृत्य भी पेश किया। लव डांस एकेडमी के बच्चों ने भंगडा, लैंड लोर्ड डांस एकेडमी ने हरियाणवी डांस, महिपाल पठानिया ने देशभक्ति गीत, रिया गोयल व हितेश ने अपनी कविता सुनाई। जल संरक्षण विषय पर ओएसडीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें सिटी थाने ने सदर थाने को हराकर अपनी जीत दर्ज की। कार्यक्रम में स्टेज पर प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सांगवान व कुलवंत सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, रेखा, प्रदीप कुमार, पाशा जैन, मोहन व लाजपत सिंगला मौजूद थे।