फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rah Group Foundation will distribute flowering plants

राह ग्रुप फाउंडेशन बांटेगी फूलों के पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rah Group Foundation will distribute flowering plants
सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन 28 व 29 नवंबर को 20 लाख से अधिक फूलों के पौधे वितरित करेगी। ये पौधे स्कूलों, पार्कों, श्मशान घाटों, मंदिरों, गुरुद्वारों व सरकारी कार्यालयों में लगाने के लिए बांटे जाएंगे। ये जानकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश सेलपाड़ एवं कैथल राह इकाई के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधे लेेने के लिए इच्छुक संस्थाओं या व्यक्तियों को पहले अपनी जमीन तैयार करनी होगी, उसके बाद वे अपनी जरूरत के हिसाब से पौधे ले सकेंगे। 28 व 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पौधों का वितरण होगा। इन पौधों में डेलिया, आइस, कराईटेना, करन डोला, पीली सरसों, आयरस, गेंदा, प्लक, फ्लोक्स, स्वीट विलियम, कॉसमॉस, कैलेन्डूला, डेजी, स्टोन, वॉल फ्लावर, पॉपी, कैलिफोर्निया पॉपी, नगरेट, लीफ वॉल फ्लावर, चांदनी, चांदी टफ, डहेलिया, पंजी, वरबीना, डिपोरिया, बराइकम, गजेनिया, जेरेनियम, स्टाक, सालविया, आस्टर, डैफोडिल व फ्रेशिया जैसे पौधे शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा सदाबहार, तुलसी, मरुआ जैसे गुणकारी पौधे भी वितरित किए जाएंगे। पौधे प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 98969999911 एवं 9896691435 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed