फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rage march taken out in protest against rising crimes

बढ़ते अपराधों के विरोध में निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rage march taken out in protest against rising crimes
41-कलायत। थाना परिसर में जमा लोगों की भीड़ - फोटो : Kaithal
आपराधिक वारदातों का विरोध फिर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कलायत स्थित रेलवे रोड पर प्रदर्शन कर पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर डाला पड़ाव, सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की मांग
फोटो संख्या- 41 व 42
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में फायरिंग, लूट, फिरौती और अन्य आपराधिक घटनाओं के विरोध में जागरूक नागरिक मंच ने सोमवार को रोष मार्च निकाला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें शामिल लोगों ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर रेलवे रोड पर स्थित पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के प्रबंधों को मजबूत करने की मांग की।
दो घंटे से अधिक समय चले रोष प्रदर्शन, सभा और पड़ाव का असर नगर के बाजारों पर भी देखने को मिला। कलायत में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद के आदेश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलायत डीएसपी सज्जन कुमार व थाना प्रभारी बलदेव सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर क्रमवार वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निरंतर पुलिस वारदातों में संलिप्त लोगों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कई अहम सुरागों को जुटाते हुए आरोपियों तक पहुंचने की कवायद पुलिस द्वारा ठोस तरीके से की जा रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा। इस पर ठोस कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम देते हुए प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन मई को शेखर रेडीमेड शोरूम पर हुई फायरिंग की घटना के विरोध में सात मई को कलायत बंद किया गया था। इस दिन एसडीएम कार्यालय परिसर में पड़ाव डाले बैठे लोगों के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री और जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद पहुंचे थे। राज्य मंत्री ने तीन-चार दिन में वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया था। इस पर कलायत बंद को खोल दिया गया था लेकिन आश्वासन के 15 दिन का समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इतना ही नहीं फायरिंग मामले को सुलझाने से पहले ही अनाज मंडी के पास सिटी पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात ने सुरक्षा प्रबंधों को फिर चुनौती दे दी। इससे नाराज होकर ने यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed