फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hanpreet won a silver medal at the National Junior Athletics Championships.

Kaithal News: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में हनप्रीत ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hanpreet won a silver medal at the National Junior Athletics Championships.
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वाली हनप्रीत अपने प्रशिक्षक
राजौंद। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद की छात्रा और गांव रोहेड़ा निवासी हनप्रीत ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली हनप्रीत जिले की पहली खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव व विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता सोहन पाल राणा ने बताया कि हनप्रीत पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार शॉटपुट का अभ्यास कर रही हैं। वे गांव रोहेड़ा से राजौंद आकर विद्यालय के खेल प्रांगण में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन

उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि हनप्रीत की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक हैं। सीमित संसाधनों के बीच नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा साबित की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें और उनके प्रशिक्षक सोहन पाल राणा को बधाई दी।

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वाली हनप्रीत अपने प्रशिक्षक

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वाली हनप्रीत अपने प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed