{"_id":"69ff869fb66c7c87c6052788","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-road-construction-anger-among-villagers-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149102-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष
Sun, 10 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भागल गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते सड़क बनने के कुछ ही समय बाद जगह-जगह से डामर उखड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लगाया गया डामर हाथ लगाने मात्र से निकल रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव की सड़क बदहाल स्थिति में थी और उन्हें उम्मीद थी कि नई सड़क बनने से राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने लगीं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और निर्माण सामग्री भी निम्न स्तर की प्रयोग की जा रही है। इस मामले को लेकर विधायक देवेंद्र हंस ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त न किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क के सैंपल लेकर जांच करवाने की मांग की है।
सड़क बनने के बाद जगह-जगह से डामर उखड़ने लगा है। बारिश में हालत और खराब हो जाएगी: सुरेंद्र सिंह।
सड़क पर डामर की परत पतली डाली जा रही है। निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। -कर्मवीर।
सड़क निर्माण में जनता के पैसे का दुरुपयोग है। शिकायत के बाद नतीजा सिफर है। -राजबाला