{"_id":"678ff60e766a8e9cb5026739","slug":"quality-of-food-checked-in-anganwadi-center-kaithal-news-c-18-1-knl1004-565423-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्र में जांची आहार की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्र में जांची आहार की गुणवत्ता
Wed, 22 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेक्टर-19 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को डीसी प्रीति ने औचक निरीक्षण किया वहां बच्चों से बातचीत की। इसके बाद ऋषि नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी उन्होंने दौरा किया। वहां उन्होंने सबसे पहले बच्चों को दिए जा रहे आहार की गुणवत्ता, उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में जानकारी ली। फिर स्वयं राशन की गुणवत्ता को जांचा।
डीसी प्रीति सुबह नौ बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल को स्कूल में एकत्रित कचरे को आग न लगाने के बारे में हिदायत दी। फिर उन्होंने कक्षा कक्ष में जाकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाए जा रहे पाठ के बारे में पूछा।
इसके बाद डीसी मिड डे मिल के स्टोर रूम में गईं। जहां उन्होंने पैकिंग के उत्पादों पर एक्सपायरी तिथि व स्टॉक रजिस्टर में अंकित सामान की मात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद डीसी ने मिड डे मिल के लिए इको क्लब द्वारा उगाई गई सब्जियों का निरीक्षण किया। फिर डीसी ने एक अन्य कक्ष का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाए जा रहे पाठ के बारे में जानकारी हासिल की और बच्चों को अनुशासन बनाए रखने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद उन्होंने बच्चों के पेयजल की जगह को ओर अधिक स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। डीसी ने स्कूल मुख्य अध्यापिका को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता के बारे में लगातार जागरूक करें। साथ ही प्रार्थना सभाओं में देश-प्रदेश की बड़ी खबरों से अवगत करवाया जाए। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद सहित विभिन्न व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। डीसी ने कहा कि बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाए। साथ ही नियमानुसार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाए।
साथ ही निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा ड्रॉप आउट न हो। बच्चों के लिए नियमानुसार अच्छा डाइट चार्ट बनाकर अभिभावकों को जागरूक करें। अभिभावकों को भी बताएं कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित भोजन कितना जरूरी है। इसमें हरी सब्जियों को जरूर शामिल किया जाए। निरीक्षण में जो कमियां पाई गईं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद ऋषि नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का उन्होंने दौरा किया। वहां मिली हेल्पर ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। आंगनबाड़ी वर्कर छह माह के अवकाश पर है। आंगनबाड़ी का प्रभार साथ की आंगनबाड़ी वर्कर के पास है। इसके बाद संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर को बुलाकर बच्चों की संख्या सहित विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। डीसी ने निर्देश दिए कि प्रकाश की उचित व्यवस्था हो और राशन व अन्य सामान रखने के डिब्बों की बाहर से भी सफाई रखी जाए।