{"_id":"65fb3a67d85aa7641f0f1314","slug":"purnima-pratham-of-rksd-college-in-poetry-seminar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352137-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: काव्य गोष्ठी में आरकेएसडी कॉलेज की पूर्णिमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: काव्य गोष्ठी में आरकेएसडी कॉलेज की पूर्णिमा प्रथम
Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र जोन के अंतर्गत डॉ. पदम सिंह शर्मा कमलेश मेमोरियल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें लगभग 12 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आरकेएसडी की छात्रा पूर्णिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रोफेसर अमृत लाल मदान ने शिरकत की। उन्होंने युवा कवियों एवं प्रतिभागियों को सृजनात्मक व रचनात्मक रूप से लेखन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को साहित्यिक गतिविधियों में बढ़चढक़र भाग लेने की प्रेरणा दी।
निर्णायक मंडल की भूमिका में वरिष्ठ साहित्यकार एवं रिटायर्ड प्रोफेसर, दिनेश दधीचि, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, डॉ. आबिद अली, जनसंचार विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं डॉ. रामचंद्र, संस्कृत विभाग, आईआईएचएस रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी एवं उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय विद्या समिति, श्याम बंसल ने विद्यार्थियों को कविता लेखन एवं मंचन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम आयोजक, डॉ. जयबीर धारीवाल ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों व अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
परिणाम इस प्रकार रहे
आरकेएसडी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्णिमा प्रथम, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान द्वितीय, आईजी महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी तृतीय रही। डीएवी कॉलेज पिहोवा के छात्र दीपक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।