फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pure water will be available by installing gas chlorination equipment

गैस क्लोरिनेशन उपकरण लगने से मिलेगा शुद्ध पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pure water will be available by installing gas chlorination equipment
कलायत। सरकार ने कलायत हलका के 45 गांवों में गैस क्लोरिनेशन उपकरण लगवाने के लिए नौ करोड़ 67 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इन गांवों के जलघरों पर यह उपकरण लगने से तीन लाख आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने की पुख्ता व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

कलायत विधानसभा के विभिन्न गांवों में नहरी पानी पर आधारित जलघरों में पानी को साफ करने के लिए छोटे उपकरण लगे हुए थे, जिसमें कई बार खराबी आ जाती थी। इस समस्या के निवारण के लिए हलके के 45 गांवों के जलघरों की सूची तैयार करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव सरकार को भेजा था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए नौ करोड़ 67 लाख 92 हजार रुपये की राशि को मंजूरी दी है, जिसके बाद अब इन गांवों में गैस क्लोरिनेशन प्रणाली के तहत बडे उपकरण स्थापित करवाए जाएंगे। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इन उपकरण के स्थापित होने से बड़ी आबादी को निरंतर शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि किठाना, खेड़ी सिंबलवाली, नरवल, कोटडा, जाखोली, प्यौदा, सिसला, सिसमौर, हरसोला, देवबन, चन्दाना, सेरधा, नीमवाला, कुराड़, खेडी लांबा, दूब्बल, खेड़ी शेरखां, कोलेखां, ढुंडवा, चौशाला, बालु, कैलरम, बड़सीकरी कलां, बड़सीकरी खुर्द, मटौर, शिमला, पिंजुपुरा, नरड़, रोहेडिय़ां, सोंगल, बीरबांगडा, रोहेड़ा, रोहेड़ा माजरा, संतोख माजरा, कसान, तारागढ, सोंगरी, गुलियाना, किछाना, रामगढ पाण्डवा, कमालपुर, खरक पाण्डवा, बात्ता, जुलानीखेड़ा व वजीरनगर में गैस क्लोरिनेशन प्रणाली के तहत उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed