फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri's AS Senior Secondary School case deepens

Kaithal News: पूंडरी के एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मामला गहराया

Sun, 16 Apr 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pundri's AS Senior Secondary School case deepens
कैथल। पूंडरी के एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मामला गहराता जा रहा है। एक पक्ष के कड़े रुख के बाद शनिवार को डीएवी मैनेजमेंट कमेटी दिल्ली से अधिकृत क्षेत्राधिकारी डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पूंडरी का सबसे पुराने स्कूल एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीएवी संस्था की प्रॉपर्टी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर तथाकथित कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने कहा कि मामला पुलिस जांच और न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें एसआईटी की टीम भी निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूंडरी डीएवी स्कूल में मैनेजमेंट कमेटी कार्यकारिणी व शहर के गणमान्य लोगों की बैठक में उन्होंने कहा कि 1916 से वर्ष 2018 तक डीएवी मैनेजमेंट इस स्कूल का संचालन करती आ रही थी। आरोप लगाया कि इसके बाद तत्कालीन प्रिंसिपल व मैनेजर ने वर्तमान मैनेजमेंट से साठगांठ कर स्कूल के करोड़ों रुपये के फंड को खुर्द-बुर्द करने का काम किया। साथ ही नई मैनेजमेंट कमेटी बना ली। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। वर्तमान मैनेजमेंट के लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए डॉ, विद्यार्थी ने कहा कि उन्होंने समझौते का किसी भी प्रकार दबाव नहीं बनाया, बल्कि इनकी मैनेजमेंट के कुछ लोग उनके पास समझौता करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि डीएवी मैनेजमेंट द्वारा देश भर में हजारों स्कूलों का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। दावा किया कि ये स्कूल भी डीएवी मैनेजमेंट को शहर के लोगों ने जमीन दान देकर सौंपा हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि अब कुछ लोग इसे जबरदस्ती हड़पना चाहते हैं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सुभाष तंवर, प्रिंसिपल साधना बक्शी, रामप्रकाश गोगी, प्रेम धीमान, प्रिंसिपल सुरेश बोदला, रघुबीर सैनी, हरिचंद सैनी, हरिशलाल शर्मा, अनिल आर्य, रामकुमार वर्मा, बलजीत सिंह, रूपेंद्र वालिया, डैनी वालिया व राजकुमार वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed