फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pundri MLA wife, fir

पूंडरी विधायक की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस, जांच को पहुंची हैदराबाद पुलिस

Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
pundri MLA wife, fir
11-कैथल। जानकारी देते हुए हैदराबाद से आऐ शिकायतकर्ता घनश्याम दास। - फोटो : Kaithal
हैदराबाद के एक स्टील व्यापारी से एक करोड़ रुपये लेन-देन के मामले में पूंडरी के विधायक प्रो. दिनेश कौशिक की पत्नी से पूछताछ करने हैदराबाद पुलिस उनके आवास पर पहुंची। पुलिस लेकर शिकायतकर्ता महिला का पति रविवार को पूंडरी पहुंचा था। हालांकि विधायक व उनकी पत्नी उसे नहीं मिले। वहीं हैदराबाद से आए व्यक्ति ने विधायक के पीए व वहां मौजूद लोगों पर मारपीट कर उसे बाथरूम में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। बाद में पूंडरी पुलिस उन्हें विधायक आवास से लेकर थाने पहुंची और करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद शिकायतकर्ता महिला के पति व उनके साथ आए लोगों को जाने दिया गया। उधर, विधायक की पत्नी ने आरोपों को नकारते हुए सारी राशि देने की बात कही और पूरे मामले को चुनावी समय में राजनीतिक साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

यह था मामला : कैथल के करनाल रोड पर मीडिया से बातचीत में हैदराबाद के सिकंदराबाद निवासी घनश्यामदास ने कहा कि पूंडरी के विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के परिजन संतलाल जो यूएसए में रह रहे हैं, उनके माध्यम से उनकी विधायक के साथ जान-पहचान हुई थी। वे हैदराबाद में स्टील का कारोबार करते हैं। इसी जान-पहचान के चलते विधायक ने उनसे एक करोड़ रुपये की राशि यह कहते हुए मांगी कि वे हरियाणा में माइनिंग का काम करते हैं। और इसमें वे पैसे लगाएंगे। साथ ही कहा कि वे हर माह 10 लाख रुपये मूलधन व ढाई लाख रुपये ब्याज की राशि उन्हें देते रहेंगे। इसपर उन्होंने अगस्त 2018 में विधायक को रुपये दे दिए। दो-तीन माह तक तो उन्होंने रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिए। बार-बार कहने के बावजूद विधायक ने जब उनके रुपये नहीं लौटाए तो दो माह पूर्व वे यहां आए थे और विधायक ने अपनी पत्नी के नाम के दो चेक उन्हें दिए थे। 10 लाख रुपये के ये चेक बाउंस हो गए। इसके बावजूद विधायक या उनकी पत्नी ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। न ही वकील के नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन

दो मामलों में दर्ज हुआ केस : इसके बाद उनकी पत्नी सरोज बाला व पुत्रवधू रेनू कंडोई ने सिकंदराबाद क्षेत्र के थाना बावेनपल्ली में विधायक की पत्नी संध्या कौशिक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने वहां 2 जुलाई 2019 को केस दर्ज कर लिए। उनकी पुत्रवधू द्वारा संध्या कौशिक एेंड एसोसिएट्स को 50 लाख रुपये दिए गए थे जिनमें से उन्होंने 32 लाख 50 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी 15 लाख रुपये ब्याज सहित कुल 32 लाख 50 हजार रुपये नहीं लौटा रहे। उनके द्वारा दिया गया 10 लाख का चेक 25 जून को बाउंस हो चुका है। इसी प्रकार से उनकी पत्नी सरोज द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि उनसे लिए गए 50 लाख रुपये में से केवल 17 लाख 50 हजार रुपये लौटाए गए हैं। बाकी 47 लाख 50 हजार रुपये ब्याज सहित नहीं लौटाए जा रहे। इन्हीं दो मामलों में कार्रवाई के लिए हैदराबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों सहित वे रविवार को पूंडरी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आवास पर की गई मारपीट : घनश्यामदास ने कहा कि विधायक आवास पर उनके साथ मारपीट की गई। हैदराबाद पुलिस को उनसे अलग रखा गया। उन्हें शौचालय में बंद कर दिया गया। उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वे वापस जा रहे हैं। जहां हैदराबाद के आला पुलिस अधिकारियों व कानूनविदों से सलाह-मशविरा करके अगला कदम उठाएंगे। साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मांग करते हैं कि जिस तरह से वे देश भर में ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उनके रुपये दिलवाएं। ताकि उन्हें न्याय मिल सके। घनश्याम ने पूंडरी एसएचओ पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत झूठी और आधारहीन : संध्या कौशिक
वहीं विधायक प्रो. दिनेश कौशिक की पत्नी संध्या कौशिक ने कहा कि शिकायतकर्ता पक्ष ने उनके खिलाफ जो शिकायत दर्ज करवाई है वह पूर्णतया झूठी व आधारहीन है। शिकायतकर्ता ने रुपये व्यापारिक हिस्सेदारी के तहत दिए थे और उसमें से अधिकतर रुपये उसे बैंक के द्वारा आरटीजीएस व नकदी में वापस किए जा चुके हैं। शिकायतकर्ता के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं हुई है। मौजूदा चुनावी माहौल में मेरे पति की राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा मामले में दुष्प्रचार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करके षड्यंत्र रचा है। जिसका कानूनी रूप से जवाब दिया जाएगा।
मारपीट के आरोपों को एसएचओ ने नकारा : पूंडरी एसएचओ धर्मपाल ने धमकी के आरोपों को लेकर कहा कि पुलिस के ऊपर आरोप लगते रहते हैं। पुलिस इतनी माड़ी (बुरी) भी नहीं है। मैं भला क्यों धमकी दूंगा? मुझे अभी तक यह नहीं पता लगा कि पुलिस क्यों आई है? आप पूंडरी चौकी प्रभारी से पूछ लीजिए। हैदराबाद पुलिस आई जरूर थी।
पूंडरी पुलिस चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि विधायक प्रो. दिनेश कौशिक की पत्नी के साथ लेन-देन के एक मामले में हैदराबाद पुलिस उनके आवास पर गई थी। जहां वे नहीं मिलीं। इसके बाद टीम लौट गई। वहां से आए किसी व्यक्ति ने मारपीट जैसी कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने वहां कैमरे भी जांचें हैं। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।

मामले की नहीं है जानकारी : विधायक
विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि वे बाहर हैं। उन्हें मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन कार्यकर्ताओं पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे गलत हैं। कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर सकते। सोमवार को पूंडरी पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी हासिल करूंगा।

13-कैथल। पूंडरी में विधायक के निवास स्थान पर समर्थको से बात करते हुए हैदराबाद पुलिस।

13-कैथल। पूंडरी में विधायक के निवास स्थान पर समर्थको से बात करते हुए हैदराबाद पुलिस।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed