फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri: Independents are gaining ground over BJP candidates.

Kaithal News: पूंडरी ः निर्दलीय पड़ रहे भाजपा प्रत्याशी पर भारी

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pundri: Independents are gaining ground over BJP candidates.
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी में पहली बार अध्यक्ष पद के पहली बार सीधे चुनाव होने जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस, आप, बसपा, इनेलो, जजपा चुनाव से दूरी बनाए हुए है। कांग्रेस सहित दूसरे दल अध्यक्ष पद की तो दूर की बात पार्षद तक नहीं उतार पाए हैं।

इसके उलट भाजपा ने पूंडरी में अध्यक्ष के अलावा पूंडरी के 16 वार्डों पर प्रत्याशी उतार दिए। पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा पूंडरी के कम से कम पांच वार्डों पर भाजपा के प्रत्याशियों पर सहमति की कह चुके हैं लेकिन दो वार्डों दो व 11 नंबर में ही सहमति बन सकी है।
विज्ञापन


कस्बावासियों की मानें तो भाजपा के वार्ड नंबर नौ को छोड़कर बाकी 13 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। वार्ड नंबर-नौ की भाजपा की प्रत्याशी सरिता कत्याल पंजाबी समाज के अलावा एक रसूखदार परिवार के की वधू है। उनके ससुर नपा अध्यक्ष व पति संजीव कत्याल पार्षद रह चुके हैं। वार्ड नंबर नौ पंजाबी बाहुल्य वार्ड है। पूंडरी नगरपालिका में भाजपा की प्रत्याशी ममता सैनी के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पाना मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन नामुमकिन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लोगों का कहना है कि भाजपा इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं। भाजपा ने चार रोड़, चार सैनी, दो वाल्मिकी, दो कश्यप समाज के प्रत्याशियों को सिंबल पर उतारा है। यही जातिगत समीकरण भाजपा को मजबूत करने का काम कर सकते हैं।

दूसरी ओर भाजपा के लोगों की मानें तो 27 फ़रवरी को पूंडरी में मुख्यमंत्री का रोड शो पूंडरी में अध्यक्ष पद का गेम बदलने का आगाज हो सकता है। पूंडरी नगरपालिका में पंजाबी, कश्यप, बनिया व दलित मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।


जांबा ने की थी निर्दलीय प्रत्याशी के पति से भेंट

पूंडरी के भाजपा विधायक सतपाल जांबा निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी देवी के पति कुलदीप सैनी से मुलाकात कर चुके हैं। चुनाव कार्यालय पहुंचकर उन्होंने बातचीत भी थी। तब जांबा ने कहा था कि पूंडरी से दो नाम अध्यक्ष पद के लिए मजबूत लग रहे थे। प्रत्याशी के नाम का निर्णय उच्च स्तर से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed