{"_id":"6983a1f0070fce7b13052950","slug":"pundri-girl-students-top-the-legal-literacy-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-839375-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में पूंडरी की छात्राएं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में पूंडरी की छात्राएं अव्वल
Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। जिला स्तर पर आयोजित कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में जिला कैथल की सभी खंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने स्किट प्रतियोगिता में दहेज प्रथा विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने कार्यालय में विजेता छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। विजेता टीम में सिमरन (महावीर), सिमरन (सुमन), सुनैना, वर्षा, ज्योति, स्नेहा, प्रियंका और करमजीत शामिल रहीं। छात्राओं को तैयार करने में अध्यापक अशोक कुमार, बाबूराम, सोनिया तथा सारिका गोयल का योगदान रहा। अब ये छात्राएं मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करनाल जाएंगी। संवाद