{"_id":"6015a4068ebc3e328441b4f9","slug":"public-toilets-kaithal-news-knl59413185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शौचालयों पर अब नगर परिषद की ओर से लगाया जाएगा बार कोड स्कैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शौचालयों पर अब नगर परिषद की ओर से लगाया जाएगा बार कोड स्कैनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। शहर में सफाई, पानी का प्रबंध न होने और टूटे उपकरणों के कारण बदहाल पड़े सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति में अब सुधार होगा। इससे इन शौचालयों का प्रयोग करने वाले लोगों को भी पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी। यही नहीं, अगर सार्वजनिक शौचालयों में किसी भी स्थान पर कोई दिक्कत है तो आमजन तुरंत इस शिकायत शौचालय में लगने वाले बार कोड को स्कैन कर संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रेषित कर सकेंगे।
शौचालयों की व्यवस्था के बारे में फीडबैक लेने या फिर उनसे संबंधित समस्या बताने के लिए इनके बाहर नगर परिषद द्वारा बार कोड लगाए जाएंगे। उसी को स्कैन करने के बाद नागरिक अपनी प्रतिक्रिया प्रेषित कर सकेंगे। इसके जरिये आमजन द्वारा ही अधिकारियों व कर्मचारियों को कहकर सफाई व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएंगी।
शहर में 65 से ज्यादा शौचालय, हालत खस्ता- प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय शहर में करीब 65 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इनमें 26 स्थानों पर स्थायी व मोबाइल शौचालय, 16 जगहों पर प्री फेब्रिकेटिड शौचालय व सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालय भी शामिल हैं। इन शौचालयों में से ज्यादातर में तो सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति ही हो रही है। कहीं से टोटियां गायब हैं तो कही पर पानी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर हैं सार्वजनिक शौचालय-शहर में करनाल रोड, हुडा सेक्टर-19, पुराना अस्पताल के पास, छात्रावास रोड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, करनाल रोड रेलवे फाटक के पास व अन्य स्थानों पर शौचालय स्थायी रूप से बनाए गए हैं या फिर इन स्थानों पर प्री फेब्रिकेटिड शौचालय रखे गए हैं।
कई शौचालय में लगे है ताले
जरूरत पड़ने पर आम नागरिक इनके प्रयोग से वंचित रहते हैं। जो प्री फेब्रिकेटिड शौचालय रखे गए हैं, उनमें से कइयों पर तो पिछले काफी समय से ताले जड़े हैं। जो फिलहाल चालू स्थिति में हैं, उनमें भी सफाई का अभाव रहता है और पानी की टंकियां खाली पड़ी रहती है। ऐसे में आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नगर परिषद के ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों पर सभी प्रबंध दुरुस्त करवा कर बार कोड स्कैनर लगाए जाएंगे। इसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। इससे शौचालयों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकेंगी।