{"_id":"69b45dae277ca62e110dac27","slug":"psychology-question-paper-was-told-easy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-864191-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनोविज्ञान के प्रश्नपत्र को बताया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनोविज्ञान के प्रश्नपत्र को बताया आसान
Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले में कुल 744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 732 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर नकल रोकने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।इस दौरान 742 विद्यार्थियों ने समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) विषय की परीक्षा दी, जबकि दो विद्यार्थियों ने उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) का पेपर दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखने को मिली।
मौके पर तैनात रहा पुलिस बल : परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। केंद्रों के बाहर पुलिस और शिक्षा विभाग के कर्मचारी तैनात रहे, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों ने भी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण किया और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
g
छात्रा नेहा ने बताया कि पेपर उम्मीद के मुताबिक आया था। ज्यादातर प्रश्न सिलेबस से ही थे। अच्छी तैयारी होने पर पेपर आसानी से हल किया जा सकता था।
g
छात्र राहुल ने कहा कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। अधिकांश प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। समय से पहले ही पूरा पेपर हल कर लिया।
g छात्रा पूजा के अनुसार कुछ प्रश्न थोड़े लंबे जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। बताया कि पढ़ाई के आधार पर ही सवाल आए, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई