{"_id":"6140f8c18ebc3e83b5413a3f","slug":"provide-benefits-of-schemes-to-the-common-man-on-time-dc-kaithal-news-knl83223910","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन को समय पर पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन को समय पर पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सरल, ई-ऑफिस, सक्षम और अप्रेंटिशिप की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ आमजन तक समय सीमा में प्रदान किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या से जूझना नहीं पड़े।
सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सभी विभाग अपने कार्यालयों के बाहर 10 अक्तूबर तक योजनाओं के फ्लैक्स लगाएं। मुख्य विभाग फ्लैक्स के साथ-साथ टच स्क्रीन भी लगाएं। उच्च अधिकारियों द्वारा भविष्य में चेकिंग भी करवाई जाएगी। सभी अधिकारी सकारात्मकता से लोगों की समस्याएं सुने। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभागों की ओर से जागरूकता शिविर भी लगाए जाएं। कोई भी व्यक्ति फाइल निकालने के दौरान नकारात्मक विचार नहीं रखें और सकारात्मकता से लंबित फाइलों का निपटान करें। कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों का जल्द प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, नवीन कुमार, विरेंद्र ढुल, सीटीएम अमित कुमार, आरटीए सत्यावान सिंह मान, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा और डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
कहा- ई-ऑफिस के तहत फाइलों का करें ऑनलाइन मूवमेंट
डीसी प्रदीप दहिया ने ई-ऑफिस की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में फाइलों की मूवमेंट ऑनलाइन करना करें। जिन विभागों की तरफ से अच्छा कार्य नहीं किया जा रहा है, उन्हें रेड जोन में रखा गया है। ऐसे विभागाध्यक्षों को डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि अपने कार्य में सुधार करें, नहीं तो लिखित में जवाब मांगा जाएगा। हालांकि राज्य स्तर पर ई-ऑफिस स्कोर में कैथल 12वें नंबर पर है। कैथल का स्कोर 4.1 है। इसमें सुधार करते हुए बेहतर कार्य करें।
विज्ञापन
अप्रेंटिसशिप योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अक्तूबर माह में आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिस पर रखें। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के अंतर्गत 10 प्रतिशत प्रशिक्षु लगा सकते हैं। सक्षम योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करें। जिले में 604 स्कूलों के 1 लाख 25 हजार विद्यार्थियों के स्तर सुधारने के लिए योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। अभी सक्षम योजना में जिला कैथल राज्य स्तर पर चौथे स्थान पर है।