फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

आंगनबाड़ी वर्करों ने राज्यमंत्री के निवास पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के निवास पर धरना दिया । धरने की अध्यक्षता राजबाला पूंडरी ने की। जिला प्रधान कमला दयौरा ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें नहीं मानी जाती। छह महीने का मानदेय व सेंटरों की किराया राशि का भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को पिछले 5 महीने से कोई मानदेय नहीं मिला है, 3 साल से उनके आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया नहीं दिया गया है। मार्च 2018 में सरकार द्वारा उनके मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था जो अब तक नहीं मिला। उन्होंने मांग की कि कोरोना वायरस के हालात में उन्हें सुरक्षा किट दी जाए, विभाग का कोई अधिकारी अतिरिक्त काम लेता हैं तो उसका अतिरिक्त मेहनताना दिया जाए, सुपरवाइजर की भर्ती में आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रमोट किया जाए। प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स को ही लगाया जाए व मिनी आंगनबाड़ियों में वर्कर की भर्ती हेल्पर्स में से प्रमोट करके की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed