{"_id":"6a3ad001d6729d3f6906ae42","slug":"protest-in-guhla-with-black-armbands-kaithal-news-c-18-1-knl1004-934768-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीगुहला-चीका। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमेरिका-भारत प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्र होकर काली पट्टियां बांधीं और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
भाकियू (चढ़ूनी) के जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह सदहरेड़ी, जिला आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह हरीगढ़ किंगन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापारिक समझौते का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल इस समझौते को मंजूरी दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात में बढ़ोतरी होने से घरेलू उत्पादकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। यदि सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद बड़ी मात्रा में भारतीय बाजार में पहुंचते हैं तो स्थानीय किसानों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होगी और उन्हें अपनी उपज के उचित दाम मिलने में भी कठिनाई आ सकती है।