फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest continues for the appointment of removed contract health workers

हटाए गए ठेका स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for the appointment of removed contract health workers
Protest continues for the appointment of removed contract health workers - फोटो : Kaithal
स्वास्थ्य विभाग गुहला के आउटसोर्स कर्मचारियों में से 2 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने व 2 का पद बदलने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दिया जा रहा धरना 100 वें दिन भी जारी रहा। धरने को एसकेएस संगठन सचिव जगबीर मान ने संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यप्रणाली की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भक्त से आउटसोर्स कर्मचारियों का जमकर शोषण हो रहा है। कर्मचारी संगठन को आश्वासन देने के बाद भी 4 आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों है। जिसमें से 2 कर्मचारियों को हटाया गया है और दो कर्मचारियों के पद बदले गए हैं। इसलिए अब सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि जब तक प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह किसान सभा चीका, मलकीत सिंह, नुहान सिंह, हरप्रीत कौर, निर्मल कौर, गुरविंद्र कौर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed