{"_id":"68d59fd5f67a3e71f40ca1eb","slug":"protest-against-shifting-of-community-health-centre-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138420-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाहर ले जाने पर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाहर ले जाने पर विरोध
सार
कैथल के सीवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर विधायक देवेंद्र हंस ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे जनता की असुविधा बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशासन ने सुझाव सरकार तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन। सीवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को शहर से बाहर चीका रोड पर स्थानांतरित करने पर विधायक देवेंद्र हंस ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि अब मरीजों को इलाज के लिए तीन-चार किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा, जिससे पैदल या किराए से जाना पड़ेगा।
विधायक ने सिविल सर्जन से संपर्क कर केंद्र को वापस शहर में लाने की मांग की। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के लिए गठित टीम भी केंद्र में नहीं पहुंची और जब उन्होंने सीएमओ रेनू चावला से संपर्क किया, तो जवाब नहीं मिला। देवेंद्र हंस ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे जनता की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की अनदेखी होती है।
विधायक ने चेतावनी दी कि अगर विभाग जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र को उचित स्थान पर शिफ्ट नहीं करता, तो वे जनता के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। नए भवन का मासिक किराया 80-90 हजार रुपये बताया जा रहा है, जिसे राजनीतिक दबाव के चलते बाहर स्थानांतरित किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
उधर, सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि विधायक का सुझाव प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। सरकार के आदेश के अनुसार ही आगे कदम उठाए जाएंगे।