फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against hit and run law, Transporters strike in Kaithal, wheels of trucks not turning for last days

हिट एंड रन कानून का विरोध: कैथल में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, पिछले पांच दिन से नहीं घूमे ट्रकों के पहिये

Fri, 05 Jan 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

पिछले पांच से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण जिले में करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार उन्हें केवल मौखिक रूप से ही आश्वासन दे रही है, लेकिन लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया है।

विज्ञापन
Protest against hit and run law, Transporters strike in Kaithal, wheels of trucks not turning for last days
ट्रकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिट एंड रन कानून को लेकर जिले में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिन से ट्रकों के पहिये नहीं घूमे हैं। मांगों को समर्थन में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी है। बता दें कि ट्रांसपोर्टर इस कानून को लागू न करने को लेकर लिखित में आश्वासन देने की सरकार से मांग कर रहे है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि मांगों को पूरा होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पिछले पांच से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण जिले में करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार उन्हें केवल मौखिक रूप से ही आश्वासन दे रही है, लेकिन लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया है। हड़ताल को लेकर जानकारी देते हुए भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान रामफल व प्रबंधक महावीर खटकड़ ने कहा कि सरकार की ओर से केवल मौखिक रूप से आश्वासन देने पर वे अपनी हड़ताल को समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए वे लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलनरत रहेंगे। इस कानून को लागू न करने के निर्णय को सरकार उन्हें लिखित में आश्वासन दे। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण  जिले में एक हजार से अधिक ट्रकों के पहिये थमे हैं। जिले में ट्रांसपार्टरों ने हड़ताल को अगले तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed