फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Properties sold in wrong name, now trying to get them fixed

Kaithal News: गलत नाम पर चढ़ाई संपत्तियां, अब ठीक कराने को खा रहे धक्के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Properties sold in wrong name, now trying to get them fixed
कैथल। शहर में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए शनिवार से दो दिवसीय शिविर शुरू हुए। इनमें पहुंचे लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी में की गई त्रुटियों के लिए सर्वे करने वाली एजेंसी को जिम्मेवार ठहराया। इस दौरान किसी की प्रॉपर्टी किसी पड़ोसी के नाम तो किसी की प्रॉपर्टी पत्नी के नाम दर्ज की हुई है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को संबंधित मामले की भी पूरी जानकारी नहीं है, जिस कारण लोग भटकने पर मजबूर है।
विज्ञापन

शहर में लगभग 70 हजार से अधिक प्रॉपर्टी आईडी के लिए सर्वे में बहुत सी खामियां हैं। इन खामियों को दूर करवाने के लिए विभाग ने शनिवार व रविवार को दो दिवसीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शनिवार को नप कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाहर दो हेल्प डेस्क बनाए गए। अंदर चार जांच करने के लिए ऑपरेटर व दो आपत्तियां दूर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। दिन में आए कई लोगों ने एक तरह की शिकायतें दीं।
विज्ञापन


ये बोले लोग

यहां पहुंचे प्रवीण कुमार ने कहा कि उसके घर की प्रॉपर्टी का नाम ही बदल दिया। जिस कारण वह यहां इसे ठीक करवाने पहुंचा है। जनकपुरी काॅलोनी निवासी सतबीर ने कहा कि उसके घर के ऊपर दूसरे घर की फोटो ऑनलाइन लगा दी। जिस कारण उसे यहां ठीक कराने के लिए पहुंचना पड़ा। फ्रेंडस कॉलोनी निवासी बलवान सिंह ने कहा कि उसके घर की प्रॉपर्टी ऑनलाइन में पड़ोस की रहने वाली एक महिला के नाम दर्ज की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद का चुनाव लड़ चुके दीपचंद गर्ग ने कहा कि उसके घर पर 2019-20 तक का 13000 रुपये का टैक्स लंबित बताया है, जबकि वह यह टैक्स जमा करवा चुका है। गनीमत यह है कि उसके पास इसकी रसीद थी। अब ये कर्मचारी कह रहे हैं कि यदि रसीद न होती तो पूरा टैक्स भरना पड़ता। उसने सवाल किया कि नप के पास अपना कोई रिकॉर्ड नहीं है क्या? जब कोई व्यक्ति टैक्स भरता है तो उसका रिकॉर्ड़ तो रखा जाता होगा। फिर भी उसकी ओर 13000 रुपये टैक्स बकाया है।
अधिकारियों ने बरती लापरवाही : सुरभि
नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि नप अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर में कई लोग प्रॉपर्टी आईडी के संंबंध में परेशान हैं। इस शिविर के आयोजन के लिए चार जून को निर्देश मिले थे। शहर में नौ जून को मुनादी शुरू करवाई गई। जो बड़ी लापरवाही है। वे इस संबंध में आला अधिकारियों को पत्र लिखेंगी। ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और ऐसे शिविरों का आयोजन से पहले अधिक से अधिक प्रचार किया जाए।

वर्जन

नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि शिविर में शहर के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतें दूर की गई हैं। शहर में लोगों को जानकारी देने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि नप कार्यालय में पहुंच कर अपनी प्रॉपर्टी आईडी के संबंध में परेशानियों को दूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed